मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौर्य एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में तीन साल के बच्चे के गले से सोने की हनुमानी और चांदी का चांद उड़ा लिया गया। कोच के शौचालय के पास वारदात को अंजाम दिया गया। इसको लेकर बच्चे के दादा सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के बेला खर्द निवासी सहदेव साह ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रेल थाना मुजफ्फरपुर ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहदेव ने रेल पुलिस को बताया है कि वह 16 मार्च को अपने बेटा, बहू और दो पोतो को मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ाने मुजफ्फरपुर जंक्शन आए थे। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बोगी के अंदर शौचालय के पास पहले से तीन-चार किशोर खड़े थे। भीड़ का लाभ उठाते हुए उन्होंने उनके पोता के गले से हनुमान और चांद काट लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने 17 मार्च को रेल थाना में आवेदन दिया। आवेदन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.