मौर्य एक्सप्रेस दो अक्तूबर तक बांका होकर चलेगी
धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद। दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र पुल और हाथीदह जंक्शन पर चल रहे काम को देखते हुए फिर एक बार मौर्य एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया गया है। संबलपुर से खुलनेवाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 27, 28, 29, 30 सितंबर और 01, 02 अक्तूबर को बदले हुए रूट जसीडीह, देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर, बरौनी की बजाय संशोधित रूट जसीडीह, देवघर, बांका, भागलपुर, मुंगेर व बरौनी होकर चलेगी। इसी तरह गोरखपुर से खुलने वाली 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 27, 28, 29, 30 सितंबर और 02, 03, 04 अक्तूबर को बांका होकर ही लौटेगी। यह भी पढ़ें- छठ के बाद दरभंगा चर्लापल्ली एक्सप्रेस, रक्सौल से हैदराबाद और तिरुपति की ट्रेनें इन तारीखों को रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.