पटना, दिसम्बर 10 -- मौर्यालोक परिसर के दुकानदार छत और छज्जे से पानी के रिसाव से त्रस्त हैं। पिछले एक हफ्ते से दीवारों, दुकानों, बैंकों और केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में पानी टकपने और छत से दीवारों में सिलन से दुकानदार, आम ग्राहक और बैंककर्मी परेशान हैं। इसकी शिकायत दुकानदारों और बैंककर्मियों के द्वारा की गई है लेकिन अबतक इसका समाधान नहीं निकला है। स्थिति यह है कि स्मार्ट सिटी के तहत बने मौर्या मंडपम में आने वाले समर्पित रास्ते पर बरसात की तरह छत के छज्जे के सहारे पानी दिन भर गिर रहा है। आम ग्राहक से लेकर दुकानदार शहर के बड़े व्यापारिक परिसर की इस अव्यव्स्था से आक्रोशित दिखे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लगातार पानी के बहाव से छज्जे पर काई जम गई है और सीमेंट उखड़कर गिरने लगा है। दुकानों में सीलन की वजह से कपड़े खराब हो रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.