उन्नाव, मार्च 30 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में बिजली की स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने सोमवार दोपहर आग लगने से दस बीघा फसल जल कर राख हो गई। खेत में उठती लपटें देख ग्रामीण दौड़ पड़े और निजी संसाधन से आग को काबू किया। दमकल वाहन तब पहुंचे, जब ग्रामीण आग बुझा चुके थे। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने पहुंच कर आग से जली फसल का आंकलन किया। पश्चिम गांव निवासी बिंदाना, नंद किशोर, भुदाई, सज्जन व रघुराज के खेतों से एचटी लाइन निकली है। दोपहर आपूर्ति के चालू होने पर खंभे में लगे इंसुलेटर में स्पार्किंग होने लगी। उससे निकली चिंगारी नीचे फसल पर गिर गई। फसल सूखी होने से धू धू कर जलने लगी। लपटें उठती देख ग्रामीणों खेत की तरफ दौड़ पड़े। सभी एकजुट होकर आग को निजी संसाधनों से आगे बढ़ने से रोकने लगे। जब तक ग्रामीण आग को काबू करते तब तक आग से करीब द...