घाटशिला, मार्च 24 -- चाकुलिया, संवाददाता। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के मौराबांधी गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से 40 एकड़ खेत में खड़ी गरमा धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर है। पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है और किसान सेलो बोरिंग से खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसान काफी चिंतित है। किसानों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने के लिए विधायक समीर मोहंती से गुहार लगाई है। इसे लेकर सोमवार को किसानों ने विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक को ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि गांव के किसान इस मौसम में बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती करते हैं। किसान हरि पद प्रधान, दीपक बेरा, सुखेंदु प्रधान, हपना मुर्मू, चामरू हेंब्रम, उदय प्रधान, गोपाल बेरा समेत अन्य किसानों ने सेलो बोरिंग से सिंचाई कर गरमा धान की खेती की है।...