मौरंग लदे लोडर ने ट्रांसफार्मर तोड़ा, बिजली आपूर्ति ठप
बांदा, जून 26 -- बांदा। मौरंग लदे तेज रफ्तार लोड़र ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में टक्कर मार कर क्षति ग्रस्त कर दिया। लोडर भी क्षति गस्त हो गया। चालक और खलासी मामूली रूप से चोटहिल हो गए। गनीमत रही कि उस समय बिजली नही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में गुरूवार को मौरंग लाद कर लोडर बिसंडा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है की चालक नशे में था। तेज रफ्तार लोडर ने सड़क किनारे लगे ट्रांस फार्मर में टक्कर मार दिया। जिससे ट्रांसफार्मर और खंभा टूट कर क्षति ग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.