हमीरपुर, मार्च 2 -- कुरारा। कस्बा कुरारा में अवैध रूप से मौरम लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ कर थाने में खड़ा कराया है। अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कस्बा कुरारा में बीती रात गश्त के दौरान थाना पुलिस ने भौली रोड में मोरम लेकर जाते समय दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना एमएम-11 के पकड़ कर थाने में खड़ा कराया है। खनिज विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। क्षेत्र में शाम ढलते ही बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों से अवैध रूप से मौरम का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। खनिज विभाग भी इस अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...