बांदा, जून 14 -- पैलानी, संवाददाता। चिल्ला थाना क्षेत्र में दवा लेकर बाइक से गांव जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से मौरंग लाद कर आ रहे डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीररूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फतेहपुर जिले के नरैचा गांव निवासी आजाद खान ने बताया कि उसका 46 वर्षीय चचेरा भाई अकबर खान पुत्र अब्दुल सलाम शुक्रवार को अपने 50 वर्षीय चचेरे भाई समशाद पुत्र हाजी कुद्दूस के साथ बाइक में बैठकर दवा लेने बांदा आया था। रात को दवा लेने के बाद दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पानी लेने जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत तभी चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास पीछे से मौरंग लाद कर कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने कुचल दिया। जिससे अकबर की मौके पर मौत हो गई। समशाद गंभीर रूप से घायल...