फतेहपुर, फरवरी 26 -- बहुआ। दादी के साथ पैदल गांव लौट रही छात्रा को मौरंग लदे अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों संग चालक को पकड़ने की मांग करते हुए बीच सड़क में लकड़ी ईंट पत्थर रखकर जाम कर लगा दिया। सूचना पर ललौली और गाजीपुर थाने की पुलिस पहुंची। ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए तो सदर तहसीलदार मौके पर पहुंचकर कार्यवाही का भरोसा देकर किसी तरह जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। जिससे दोनो ओर करीब आठ किमी तक वाहनों को लंबी लाइन लगी रही। ललौली थाना क्षेत्र के ओती गांव निवासी मंजेश सिंह तोमर की 13 वर्षीय पुत्री नैंसी अपनी दादी कुसमा देवी के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव से गुरुवार को निमंत्रण करने के बाद वापस गांव लौट रही थी। एक ढाबा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.