मौरंग लदे ट्रैक्टर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कुचलने का प्रयास
बांदा, जून 2 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम कचहरी चौराहा पुल के पास चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब ओवर लोड बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने कथित रूप से ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि सभी घटना में बाल बाल बच गए। इसके बाद उसे दौड़ाकर कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर को सीज कर मंडी चौकी में खड़ा कराया गया है। मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे कचहरी चौराहा पुल के पास कलक्ट्रेट और एसपी आफिस के लिए अधिकारी गुजरते हैं। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर अधिकारियों के काफिले को बाईपास करा रहे थे। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार वाहन सीज इसी दौरान एक मौरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर चालक ने दौड़ा दिया। जिसमें इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.