फतेहपुर, फरवरी 10 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गढ़ा रोड स्थित महेशपुर मठेठा मोड़ के पास सोमवार देर रात मोरंग लदे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर आपस में टकराकर नहर में पलट गए। संगोलीपुर मोरंग खदान से मोरंग लेकर दोनों वाहन किशनपुर की ओर आ रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर दोनों वाहन सुजानपुर रजबहा में जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दोनों चालक कूदकर बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि चालक सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.