फतेहपुर, फरवरी 18 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब मोरंग लदे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। कुंडा निवासी विमलेश मौरंग लादकर रारी की ओर जा रहे थे, तभी किशनपुर से खागा की तरफ जा रहे एक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराता हुआ ईंटों के ढेर में पलट गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही दोनों चालक सुरक्षित बच गए। सूचना पर खनिज अधिकारी देशराज पटेल, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम मौके पर पहुंचे। टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.