रायबरेली, जनवरी 29 -- सलोन,संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी करहिया बाजार के निकट मौरंग लादकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया। गनीमत रही की डंपर घर से नहीं टकराया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में गाड़ी के चालक व क्लीनर सुरक्षित बाल-बाल बच गए। गुरूवार सुबह एक डंपर बांदा से मौरंग लादकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े चार बजे करहिया बाजार पुलिस चौकी के निकट पहुंचा। अचानक डंपर चालक को झपकी आ गई, इससे रोड के किनारे बनी हुई नाली को तोड़ते हुए डंपर पलट गया। पुलिस व ग्रामीणों ने चालक और क्लीनर को डंपर से सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.