फतेहपुर, अप्रैल 12 -- अमौली। क्षेत्र के कहिंजरा मार्ग स्थित आरपीएस विद्यालय के सामने बरमपुर गांव में अवैध मोरंग मंडी संचालन करने वाले ट्रांसपोर्टर के यहां रविवार की सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने के पांच मिनट पहले ही वहां पर खड़े ओवरलोड ट्रकों को हटवा दिया गया, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ट्रांसपोर्टर द्वारा अवैध मोरंग मंडी का संचालन किया जाता है जहां से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड मोरंग लेकर आवागमन करते हैं। इतना ही नहीं ट्रांसपोर्टर द्वारा बिना रायल्टी के ही इस कारोबार के माध्यम से राजस्व को भी भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। जिस पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' द्वारा रविवार के अंक में खबर का प्रकाशन किया गया। जिस पर पुलिस तो मौके पर पहुंची लेकिन महज पांच मिनट पहले ही यहां से सभी ट्रैक्टरों को हटवा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.