इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- बकेवर। ओवरलोड मोरंग ढोने वाले डंपरों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 ओवरलोड डंपरों को पकड़कर सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से डंपर संचालकों और अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र के नेतृत्व में सीओ रामदवन मौर्य और थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने पुलिस बल के साथ नेशनल हाईवे पर अभियान चलाया। चेकिंग परसुपुर से लेकर अनंतराम टोल के पहले तक थाना क्षेत्र की सीमा में की गई। अभियान के दौरान मोरंग से लदे ओवरलोड डंपरों की सघन जांच की गई। पुलिस को देखकर कई चालकों ने अपने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और थाने ले आई। जांच में पाया गया कि कई डंपरों के पास वैध दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.