बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता कमासिन में पति के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने जा रही महिला को मौरंग भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई।कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी 37 वर्षीय सविता पत्नी विद्यानंदन बवासीर से परेशान रहती थी। वह रविवार की सुबह पति के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने फतेहपुर जनपद के खागा जा रही थी। तभी कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी और कल्लूपुर के बीच चरका से मौरंग लादकर फतेहपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। सविता बाइक से गिर कर ट्रक के नीचे आ गई। कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पति को भी चोंटे आईं। परिजनों ने जीवित होने की आशंका पर सविता को सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.