हमीरपुर, मार्च 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव से निकली बेतवा नदी की तलहटी से मौरंग निकालने के दौरान मिट्टी का टीला ढह गया जिससे एक मजदूर दबकर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मजदूर मिट्टी निकालने गया था, तभी टीला ढहने से दबकर घायल हो गया। थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव निवासी 45 वर्षीय रंजीत निषाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम को सहुरापुर गांव में बेतवा नदी की तलहटी में मिट्टी के टीलों के नीचे से मौरंग खनन करने की नीयत से गया था। कुछ और लोग भी इसके साथ थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग निकालकर लोड की जा रही थी। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.