फतेहपुर, मार्च 9 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। मौरंग खदान अढावल के रास्ते को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। रास्ते के लिए पैमाइश करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप हैं कि मौरंग ठेकेदारों के प्रभाव में आकर लेखपाल गलत तरीके से उनकी भूमि धरी जमीन को नाप रहे हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए टीम गठित कर निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सीएम को भी शिकायती पत्र भेजते हुए शिकायत की है। अढ़ावल निवासी किसान बराती लाल, मूलचंद्र, प्रेमानारायन आदि का आरोप है कि सात नंबरों में उनकी भूमिधरी जमीन है। खदान के लिए रास्ता निर्माण के लिए राजस्व टीम द्वारा नाप की जा रही है, जो सही नहीं की जा रही है। रास्ते की जमीन से इतर उनके भूमिधरी से राजस्व अधिकारी कर्मचारी नाप कर रहे है। जबरन उनके खेतों में रास्ता निकाला जा रहा है, जो...