हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना चिकासी की मौरंग खदान में देर रात हुए एक हादसे में अड्डी संचालक की हैवी पोकलैंड मशीन का बकेट लगने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घंटों घायल अड्डी संचालक तड़पता रहा। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। उरई में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।चिकासी की मौरंग खदान खंड संख्या 24/15 में गुरुवार की देर रात मौरंग खनन के दौरान अड्डी संचालक 30 वर्षीय भारत सिंह को हैवी पोकलैंड मशीन के बकेट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई। मशीन का ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। कई घंटे तक घायल भारत सिंह खदान में ही तड़पता रहा। शुक्रवार को तड़के उसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.