हमीरपुर, मार्च 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव से निकली बेतवा नदी में अवैध मौरंग खनन के दौरान मौरंग का टीला ढहने से घायल हुए एक मजदूर की इलाज के दौरान देर रात कानपुर में मौत हो गई। मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। सवेरे परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अवैध खननकर्ता अब इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।थाना ललपुरा के सहुरापुर गांव निवासी 40 वर्षीय रंजीत निषाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम को सहुरापुर गांव में बेतवा नदी में अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा था। रंजीत भी मजदूर की हैसियत से काम कर रहा था। तभी मौरंग का टीला ढहने से रंजीत दबकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रंजीत के गुप्तांग में फावड़ लगा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन मे...