मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून ठिठक गया है। हफ्ते भर राहत वाली बारिश होने के आसार नहीं है। ऐसे में उमस वाली गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- कभी येलो कभी ऑरेंज अलर्ट, बारिश नदारदमौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने 24 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। हालांकि, बीच में एक या दो दिन गरज और तेज हवा के साथ एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ गया। इससे दिन में त्वचा झुलसाने वाली तपिश से कुछ राहत मिली, वहीं रात में तापमान में वृद्धि से लोगों को रतजगा करने को मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- जिले में मौसम ने बदला मिजाज, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहतअ...