वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। चेन्नई के आत्मन अवेयरनेस सेंटर (ऑक) के तत्वावधान में तीन दिवसीय मौन संवाद शुक्रवार को आरंभ हुआ। विश्वनाथ पुरी कॉलोनी के प्रज्ञा मठ में भगवान श्रीगणेश एवं काशी विश्वनाथ के पूजन-अर्चन से कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रीएलश्री संत सुंदर ने मौन संवाद से आंतरिक शक्ति पहचानने की सीख दी। संत सुंदर ने लिखकर बताया कि मौन संवाद से साधारण व्यक्ति असाधारण बन सकता है। संचालन पूजा पाराशर ने किया। मदन, रत्न प्रिया टीएस, आदित्य पांडेय, शिवशंकर शर्मा, राहुल राणा, शुभम सिंह, आर्य वैष्णवी, हर्षा एम उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...