मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अपनी लंबित मांगों को लेकर व्यवहार न्यायालयकर्मी 16 व 17 जनवरी को मौन रखकर काम करेंगे। इन दो दिनों को वे मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन दिवस के रूप में मनाएंगे। बिहार राज्य सिविल इम्प्लाई एसोसिएशन के आह्वान पर यह आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी व महासचिव सत्यार्थ सिंह ने इस संबंध में संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एसोसिएशन की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसमें न्यायिक कर्मचारियों के वेतन में विद्यमान विसंगतियों का विधिसम्मत निवारण, पद की प्रकृति एवं उत्तरदायित्वों के अनुरूप समयबद्ध प्रोन्नति की व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति में प्रतिशत सीमा का पूर्णतया उन्मूलन व न्यायालय कर्मियों के लिए अलग व स्पष्ट कैडर का निर्धारण...