मौन प्रदर्शन कर बैंक प्रबंधन के प्रति दर्ज किया विरोध
बरेली, मई 11 -- ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में स्टेट बैंक इंडिया के स्टाफ सदस्यों ने सोमवार को प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन कर बैंक प्रबंधन के प्रति अपना विरोध दर्ज किया। उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 12 मई को पुनः शाखा एवं कार्यालय स्तर पर कर्मचारी काला मास्क लगाकर बैंकिंग कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 25 एवं 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे को पूर्ण एकजुटता एवं मजबूती के साथ सफल बनाएंगे। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन इस मौके पर प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव, पूजा कौशल, भूपेंद्र कुमार, विकास कुमार, लीलाधर आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.