मौन जुलूस निकाल भाजपा ने विभाजन विभीषिका का बताया दर्द
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने गोष्ठी आयोजित की। इसके बाद मौन जुलूस निकाला। गोष्ठी में मुख्य अतिथि देवेश कोरी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को लोग आज भी नहीं भूले हैं। भारत का विभाजन तत्कालीन कांग्रेस सरकार की एक बड़ी भूल थी, इसका खामियाजा जनता आज भी भोग रही है। उन्होंने कहा की नेहरू व जिन्ना दोनों के प्रधानमंत्री बनने की जिद ने ही इस देश के विभाजन की दरार पैदा की। इसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं। गोष्ठी का संचालन सहसंयोजक उमेश शुक्ला ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा की विभाजन विभीषिका को याद करने का समय है। यह भी पढ़ें- विकास भवन में लगी प्रदर्शनी, तस्वीरों में दिखा बंटवारे का दर्द इसे आने वाली पीढ़ी को भी बताने का कार्य हम सबको करना चाहिए। जिससे वह लोग जान सके कि देश को दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.