मौन की गूंज से गूंजेगा साहित्य जगत, बोकारो की सुप्रिया सरस का एकल काव्य संग्रह
बोकारो, जून 17 -- बोकारो की युवा कवयित्री व शिक्षिका सुप्रिया कुमारी का पहला एकल काव्य संग्रह मौन की गूंज जल्द ही प्रकाशित होने जा रहा है। काव्य पुस्तक का पोस्टर जारी किए जाने के बाद साहित्य प्रेमियों व क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। सेक्टर-12 निवासी सुप्रिया कुमारी सरस वर्तमान में हॉली क्रॉस स्कूल, बालीडीह में हिंदी विभाग की शिक्षिका हैं। वह झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र नाथ महतो की पुत्री हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी पहचान संवेदनशील व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के लिए रही है। उनकी कविताओं में नारी उत्पीड़न, प्रकृति, राजनीति, भक्ति व समसामयिक विषयों की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। इससे पूर्व उनकी रचनाएं साझा काव्य संकलन नवल काव्य-रश्मि व सृजन-प्रवाह में प्रकाशित हो चुकी हैं। सुप्रिया ने बताया कि उन्हें कविता लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.