नई दिल्ली, मई 12 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार को इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में गिना जाता है। यह कपल कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 22 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गया था। फैंस की इस कपल को लेकर हमेशा एक अलग ही दीवानगी देखने को मिली है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सूरज-मौनी की जोड़ी को किसी की बुरी नजर लग गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे से अलग होने के संकेत दिए हैं। फोटो ब्लॉगिंग साइट इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने तो इंस्टाग्राम से सूरज की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।कमेंट सेक्शन में क्या बोली पब्लिक सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या गड़बड़ हुई होगी। कमे...