गाजीपुर, जून 14 -- करंडा। चोचकपुर स्थित सिद्धपीठ श्री मौनी बाबा मठ के पूर्व महंत स्व. शिवानंद गिरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह सोमवार को होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। मठ के महंत सत्यनंद यति महाराज ने बताया कि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व विधायक मनोज सिंह 'डबलू', गाजीपुर सदर विधायक जयकिशुन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि समारोह में पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...