सहरसा, जून 25 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कहरा स्थित मौनी बाबा कुटी में बुधवार को संत मौनी बाबा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण तथा रुद्राक्ष, बेल, शमी, अंबाला समेत विभिन्न धार्मिक महत्व के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मौनी बाबा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते उन्हें महान संत, योगी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बताया। वक्ताओं ने कहा कि मौनी बाबा की साधना स्थली केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना, शिक्षा प्रसार और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। यह भी पढ़ें- मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा कहा कि मौनी बाबा की कुटी मिथिला की सांस्...