बलिया, दिसम्बर 20 -- नवानगर। क्षेत्र के सरयू के तट पर स्थित डूहा विहरा स्थित शिवशक्ति परमधाम पीठ में 29 व 30 दिसंबर को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) महाराज की तपःस्थली पर उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित होगी। आयोजक शिवेन्द्र ब्रह्मचारी (उड़िया बाबा) ने बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ 29 दिसंबर को अखंड संकीर्तन एवं जपात्मक संकीर्तन मंत्र के साथ होगा। 30 दिसंबर को अखंड संकीर्तन का विधिवत समापन होगा। इसके बाद गुरु पूजन, समाधि दर्शन, हवन-पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजक ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं व भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...