कौशाम्बी, जनवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित माघ मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस अलर्ट है। मकर संक्रांति के बाद अब मौनी अमावस्या के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाए रखने में ताकत झोंक दी गई है। रूट डायवर्जन प्लान लागू है। सभी डायवर्जन प्वाइंट पर 24 घंटे जवानों की तैनाती भी है। गुरुवार की रात एसपी ने कई डायवर्जन प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थओं का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। प्रयागराज के माघ मेले में रोजाना आस्थावानों की भीड़ उमड़ रही है। मकर संक्रांति की तरह ही 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर भी यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर कौशाम्बी के अफसर गंभीर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन संक्रांति के 24 घंटे पहले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.