सीवान, अगस्त 30 -- नीरज कुमार पाठक, सीवान। मौनिया बाबा राजकीय मेला सीवान की उन विशिष्ट परंपराओं में शामिल है, जहां आस्था, लोक संस्कृति, अखाड़ों की परंपरा और शौर्य प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस वर्ष भी मेले को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला परिसर से लेकर जुलूस मार्ग तक श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Siwan News आस्था, अखाड़ों की परंपरा और शौर्य का संगम है मौनिया बाबा का मेलाजुलूस मार्ग के लिए व्यवस्था अखाड़ों के प्रदर्शन और अनुशासन पर मिलेंगे पॉइंट मौनिया बाबा मेले में निकलने वाले अखाड़ों के जुलूस को लेकर प्रशासन ने इस बार स्पष्ट व्यवस्था तय की है। अखाड़ाधारियों को निर्धारित न...