छपरा, मार्च 20 -- लंबे हिस्से में पानी भरने से दुकानों तक नहीं पहुंच रहे ग्राहक फोटो:2 मौना साढ़ा रोड की सड़कों पर शुक्रवार को लंबे आकार में खनुआ नाला की सड़कों पर बह रही पानी छपरा, एक संवाददाता। शहर के मौना-साढ़ा रोड पर खनुआ नाला का गंदा पानी फैलने से हालात बदतर हो गए हैं। सड़क के लंबे हिस्से में जलजमाव होने के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया है। ईद और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले इस स्थिति ने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लाल बाबू राय ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से सड़क पर लगातार पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौ...