मौना में पुलिस छापेमारी कर 10 कार्टन से अधिक किया शराब बरामद
हाजीपुर, मई 22 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के मौना महिमा गांव में शुक्रवार को बेलसर पुलिस ने 10 कार्टन से अधिक विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की। कुछ घण्टे पहले मद्य उत्पाद विभाग द्वारा भी उक्त जगहों छापेमारी की थी। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मौना महिमा गांव निवासी मुकेश पासवान एवं बसावन पासवान अपने घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम गांव पहुंची और दोनों ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। वहीं दूसरी छापेमारी में बेलसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। बेलसर पुलिस को अलग से सूचना दी गयी कि अवैध शराब अब भी छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा छापेमारी की। वहां से 10 कार्टन से अधिक विदेशी शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.