लातेहार, फरवरी 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरूप पंचायत के ग्राम बरदौनी खुर्द में शुक्रवार को 11 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बरदौनी खुर्द निवासी 11 वर्षीय प्रिंस कुमार, पिता शास्त्री नायक, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से बसकरचा उच्च विद्यालय पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान मौनाडीह गांव के पास तीन अज्ञात लोग दो महिलाएं और एक पुरुष ने उसे अपने पास बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्चे के अनुसार, जब उसने जाने से इनकार किया तो आरोपियों ने जबरन पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख संदिग्धों ने बच्चे के साथ मारपीट की, उसकी साइकिल फेंक दी और वहां से फरार हो गए। ग्रामीणो...