मौधो पंचायत के चुनामारी गांव की सड़क जर्जर
किशनगंज, मई 29 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत चुनामारी गांव जानेवाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। मौधो पंचायत के वार्ड संख्या 13 चुनामारी का यह सड़क वर्षों से जर्जर है,जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी मो. बाबुल आलम, ग्रामीण शाहबाज आलम, फैज़ान आलम, शाहब बाबू, नजीर आलम, किन्नू, मुजफ्फर आलम, मुश्ताक आलम, जफर आलम, आजाद आलम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के चुनमारी गांव का यह सड़क वर्षों से उपेक्षित है,एक ओर जहां सड़क जर्जर हो चुकी है, वहीं हल्की बारिश मे ही सड़क कीचड़मय हो जाती है,जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है, अबतक एक अदद पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कोई बार इस जर्जर सड़क को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया,लेकिन नतीजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.