गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर (खानपुर)। थाना क्षेत्र के मौधा बाजार में स्थित 99 मार्ट में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में दुकानदार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार मौधा निवासी एहसान अंसारी की बाजार में 99 मार्ट नाम से कपड़ा,कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर की दुकान है। रविवार की देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकानदार को जानकारी दी, जिसके बाद एहसान अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।स्थानीय लोगों और आसपास के व्यापारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के...