हाजीपुर, जून 12 -- अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत मौदह मैदान में सुरेंद्र प्रसाद सिंह प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन चल रहा है। जिसमें विभिन्न जगहों से आए खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। मैच में रहीमापुर की टीम ने फुलार को पछाड़ कर बाजी मारी। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमे में भाग ले रही हैं। यहां मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ हो रही है। यह भी पढ़ें- मौदह में खेले जा रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट में रहीमापुर ने मारी बाजीमैच का विवरण शुक्रवार को मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ हुई। खेल में आंखों देखा हाल मनीष कुमार सिंह, मुन्ना मुख्तार और संजय कमेंट्री कर सुनाकर लोगों का खूब मन बहला रहे हैं। बताया गया की फाइनल मुकाबले में विजेता टीम के खिलाड़ी को एक लाख 11 हजार और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए...