हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। नगर पालिका और पंचायतों में नामित सभासदों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौदहा नगर पालिका के नामित सभासदों ने कार्य को लेकर किसी किस्म की कोई व्यवस्था न किए जाने पर शपथ समारोह का बहिष्कार कर दिया। हमीरपुर में भी पांच की जगह सिर्फ चार सदस्यों ने शपथ ली। अन्य पालिका और पंचायतों में भी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सदर नगर पालिका में एसडीएम सदर केडी शर्मा ने नामित सभासद नीशू गुप्ता, रवि सन्याल, दुर्गेश ओमर और वेदप्रकाश आर्या को शपथ दिलाई। नीलम बाजपेयी ने पहले ही इस पद को लेने से इनकार करते हुए त्याग पत्र दे दिया था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, चेयरमैन कुलदीप निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे।सरीला नगर पंचायत में नामित सदस्यों भरत क...