निज प्रतिनिधि, फरवरी 27 -- बिहार के मुंगेर जिले में सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर से लापता जीएनएम छात्रा स्नेहा कुमारी मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिए गए पूर्णिया के मेडिसीटी न्यूरो हॉस्पिटल के ओटी इंचार्ज नीरज कुमार यादव ने पुलिसिया पूछताछ और साक्ष्यों के घेरे में आने के बाद चौंकाने वाली कहानी बयां की है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, स्नेहा की मौत हो चुकी है और आरोपी ने बिना किसी को सूचना दिए पूर्णिया के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।पुलिस के सामने अब भी कई अनसुलझे सवाल हालांकि अंतिम संस्कार की बात सामने आ चुकी है, लेकिन पुलिस के सामने अब भी सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्नेहा की मौत कैसे हुई। क्या उसकी हत्या की गई या प्रेगनेंसी के डर से उसने आत्महत्या की, या फिर ...