भोपाल, मई 23 -- मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। समर्थ से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसके रिमांड की मांग करेगी। इस बीच ट्विशा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे मौत से महज कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में बैठी नजर आ रही हैं। एनडीटीटी के मुताबिक, 12 मई को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर ट्विशा ब्यूटी पार्लर में थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही ट्विशा ने अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ब्यूटी पार्लर में ट्विशा ने हेड मसाज और पेडीक्योर करवाया था। ब्यूटी पार्लर में करीब 3 घंटे रहने के बाद ट्विशा शाम 6 बजकर 15 मिनट पर घर के लिए निकलीं।सास ने लगातार किए सवाल एनडीटीवी के मुताबिक, अगले दिन ट्विशा की सास रिटायर्ड जज...