रायपुर, फरवरी 20 -- रायपुर के बिरगांव इलाके में पेट्रोल पंप पर एक शख्स को जब वहां मौजूद स्टाफ ने सिगरेट पीने से मना किया तो वह भड़क उठा और कथित तौर पर लाइटर से नोजल पाइप पर ही आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक की टंकी और नोजल पाइप पर आग फैलने लगी। इस दौरान बाइक पर बैठा शख्स और कर्मचारी किसी तरह आग से दूर भागे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दोस्त एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने आते हैं। इस दौरान एक दोस्त बाइक से उतर जाता है और सिगरेट पीने लगता है। वहीं बाइक पर बैठा दोस्त पेट्रोल भरवा रहा होता है। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त ने सिगरेट न पीने के लिए कहा। सिगरेट पीने के लेकर स्टाफ से बहस के दौरान ही आरोपी ने अचानक अपने हाथ में मौजूद लाइटर से आग लगा दी।सूझबूझ और फुर्ती ने टाला बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.