रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर। सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निर्मला देवी पत्नी योगेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला महोदवपुरम थाना बहेड़ी बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति रुद्रपुर की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। तीन मार्च को लालपुर के स्प्रिंग डेल कॉलोनी में गार्ड की ड्यूटी करने गये थे और वहीं से खाना खाने के लिए पैदल नजदीक के होटल पर जा रहे थे। जैसे ही वह चंदोला कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके पति को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और बाइक के नंबर के जरिए बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.