मौत मान बैठे थे घरवाले, एक हफ्ते बाद जिंदा लौटी चार साल की मासूम
गंगापार, मई 8 -- सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चार वर्षीय मासूम अलिस्बा को घरवालों ने मृत समझ लिया था। गांव में मौत की खबर फैल गई, पुलिस में तहरीर तक दे दी गई, लेकिन डॉक्टरों के इलाज और दुआओं के बाद बच्ची एक सप्ताह बाद स्वस्थ होकर घर लौट आई। अब गांव में इस चमत्कारिक घटना की खूब चर्चा हो रही है। मऊआइमा के चकश्याम गांव में सड़क के दूसरी ओर गन्ने का जूस बेचने वाला ठेला आया था। कुछ बच्चे जूस लेने पहुंचे तो पीछे से चार वर्षीय अलिस्बा पुत्री मोहम्मद आफताब भी दौड़ पड़ी। सड़क से गुजर रही तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके नाक-मुंह से खून बहने लगा। वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी।घटना के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें इतनी धीमी हो गईं कि घरवालों ने उसे मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.