मौत पर 8 लाख; घर, पशु और खेत के नुकसान पर भी ज्यादा मुआवजा, उत्तराखंड में आपदा राहत राशि बढ़ी
देहरादून, नवम्बर 12 -- उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हुए जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पीड़ित परिवारों को दोगुना तक अधिक आर्थिक सहायता देगी। आपदा में मृत्यु होने पर चार के बजाए अब से आठ लाख रुपये दिए जाएंगे। उपचार के लिए भी राशि बढ़ाई है। आवास, कृषि-बागवानी, पशुपालन से जुड़े नुकसान में भी आर्थिक सहायता में इजाफा किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले केंद्र से आपदा राहत मानकों में संशोधन का अनुरोध किया था। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि ये प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए प्रभावी हो गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे पीडितों को अधिक सहायता दी जा सकेगी। कृषि, आवासीय नुकसान से उबरने में भी अधिक सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.