सासाराम, मई 6 -- चेनारी। प्रखंड के सेवानिवृत शिक्षक उगहनी निवासी शिवमुनि रजक की सड़क दुर्घटना में मौत पर शिक्षकों व समाजसेवियों ने शोक जताया है। रामगढ़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गुरु जी काफी सरल स्वभाव के थे। समाज व शिक्षक की हित की बात किया करते थे। उनके निधन से शिक्षक समाज काफी आहत है। भरंदुआ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद ने बताया कि शिवमुनि जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शिक्षक लक्ष्मण पासवान, मुन्ना कुमार, प्रमोद कुमार, अजय शर्मा, विजय पाल, हीरामन साह, उपेंद्र गुप्ता आदि ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत यह भी पढ़ें- मुंगेर : कंतपुर की निजी शिक्षिका ओम भारती की सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.