गोरखपुर, जनवरी 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा के एक अस्प्ताल की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया। आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हुई है। महिला झंगहा क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। चौरीचौरा थाना के नजदीक एक अस्पताल पर आरोप है कि एक महिला का गलत इलाज करने से उसकी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। झंगहा थानाक्षेत्र के राजी जगदीशपुर की महिला को भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से उसकी हालत बिगड़ गई और रक्तस्त्राव बंद हो नहीं रहा था। यहां के डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने की सुगबुगाहट को देखते हुए अस्प्ताल प्रबंधन ने मैनेज करके मौत की घटना की लीपापोती कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.