इंदौर, अप्रैल 6 -- इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे अनिल नगर में फरियादी परमिंदर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी दोपहिया वाहनों पर सवार 4-5 बदमाश वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते अचानक उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट और पैर पर जानलेवा वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तत्काल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही।होश में आया पीड़ित, फिर खुला राज घटना के बाद पीड़ित लंबे समय तक बेहोश रहा, जिससे आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। लेकिन ऑपरेशन के बाद होश में आने पर उसने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देते हुए मुख्य आरोपी वंश उर्फ चीकू का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.