गाजियाबाद, मार्च 31 -- सलीम वास्तिक 26 दिन अस्पताल में रहने के बाद घर लौट आए हैं। 27 फरवरी को कट्टरपंथ सोच वाले जीशान और गुलफाम नामक भाइयों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। गले पर गंभीर चोट के कारण वह फिलहाल बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन इशारों और लिखकर संवाद कर रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हमले से डरे नहीं हैं वरन उनमें कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ने की हिम्मत बढ़ी है। वह मानवता के लिए कट्टरवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। हालांकि पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात किए हैं।सुरक्षा में 2 हथियारबंद गार्ड तैनात अस्पताल में एक महीना बिताने के बाद जब सलीम वास्तिक लोनी स्थित अपने घर लौटे तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई। उनकी सुरक्षा के लिए दो हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि 27 फरवरी को लोनी में उनके दफ्तर के अंदर जीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.