मौत के 8 घंटे के भीतर नेत्रदान जरूरी, दो लोगों को मिलती है रोशनी
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में नेशनल आई डोनेशन फोर्टनाइट के तहत नेत्र रोग विभाग में नेत्रदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता के साथ एमबीबीएस-2023 बैच के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से कॉर्निया दान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया गया कि मृत्यु के छह से आठ घंटे के भीतर आंखें दान की जा सकती हैं। उम्र, लिंग, ब्लड ग्रुप और धर्म की परवाह किए बिना व्यक्ति नेत्रदाता बन सकता है। मोतियाबिंद, चश्मा, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से पीड़ित लोग भी कॉर्निया दान कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में करीब 15-20 मिनट लगते हैं और इससे चेहरे का स्वरूप प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.